Wednesday, July 22, 2020

हाँ मगर वह आप सा प्यारा लगे

आप औरों को न जाने क्या लगे
पर हमें तो वाक़ई सपना लगे

हो कोई भी इश्क़ तो कर लेंगे हम
हाँ मगर वह आप सा प्यारा लगे

ज़ह्र से निभ जाती हम आबे हयात
क्या करें जब ज़ह्र सा कड़वा लगे

वर्ना हो कुछ भी हमें परवाह क्या
गुल है तो फिर आपके जैसा लगे

या लगे पूरा का पूरा जिम्मेदार
या तो ग़ाफ़िल पूरा आवारा लगे

-‘ग़ाफ़िल’

1 comment:

  1. Bhut khub bda anandmayi hai aapke lekh

    Hall hi me maine bollger join kiya hai aapse nivedan hai ki aap mere post padhe aour mujhe sahi disha nirdesh de
    https://shrikrishna444.blogspot.com/google96bd1e61f6ac4874.html
    Dhanyawad

    ReplyDelete