ये मक़ाम भी है पड़ाव ही मिला सब यहाँ और कुछ नहीं
है वो तन्हा राह ही दिख रही है जूँ कारवाँ और कुछ नहीं
थे सटे सटे से वो फ़ासले हैं हटी हटी ये करीबियाँ
मेरी ज़िन्दगी की है मौज़ यूँ ही रवाँ रवाँ और कुछ नहीं
कोई रौशनी किसी रात का जो हसीन ख़्वाब जला गयी
हुई सुब्ह तो था हुज़ूम भर व बयाँ बयाँ और कुछ नहीं
अरे! कोह की वो बुलंदियाँ और वादियों का वो गहरापन
खुली आँख तो मुझे दिख रहा था धुआँ धुआँ और कुछ नहीं
ये जो गर्द इतनी है उड़ रही भला क्यूँ इसे भी तो जान लो
इसी मोड़ से अभी है गया कोई नौजवाँ और कुछ नहीं
-‘ग़ाफ़िल’